शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत का दावा-अमित शाह को प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा है, लेकिन नरेंद्र मोदी ऐसा होने नहीं देंगे.
नई दिल्ली। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने रविवार को एक नया दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमित शाह प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, लेकिन लेकिन किसी भी हालत में नरेंद्र मोदी, अमित शाह को प्रधानमंत्री की दौड़ में नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि ये लोग नरेंद्र मोदी को रिटायर करना चाहते हैं, उसमें अमित शाह भी हैं। एक रेस चल रही है और उसके लिए एक दूसरे का पांव खींचा जा रहा है।
राउत ने कहा कि अमित शाह को प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा है। संजय राउत ने कहा कि अमित शाह को लगता है कि मोदी जी के बाद मैं, राजनाथ सिंह को लगता है मैं और किसी को लगता है कि मैं। राउत ने आगे कहा कि लेकिन किसी भी हालत में नरेंद्र मोदी अमित शाह को प्रधानमंत्री की दौड़ में नहीं आने देंगे। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर राउत ने कहा कि ये सितंबर की राजनीति है। सितंबर में जो राजनीतिक खेल होने वाले है उसकी शुरुआत जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से हो रही है।
लाडकी बहिन योजना में हुई धोखाधड़ी पर संजय राउत ने कहा कि नियम और कानून के मुताबिक काम नहीं हुआ है। 14 हजार पुरुषों को लाडकी बहिन योजना का फायदा हो गया। उसका मतलब क्या है? कौन हैं ये लोग? कितने करोड़ का घाटा सरकार को हुआ? इस योजना का लाभ सीनियर सिटिजन को नहीं थी। 60 साल से ऊपर की महिलाओं को लाडकी बहिन योजना का लाभ नहीं था, लेकिन ढाई लाख ऐसी महिलाएं हैं जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है, उन लोगों ने भी फायदा लिया।