ऑपरेशन सिंदूर' पर बहस के बीच कांग्रेस की अंदरूनी कलह उजागर, मनीष तिवारी की पोस्ट से बढ़ी मुश्किलें.
ऑपरेशन सिंदूर' पर बहस के बीच कांग्रेस की अंदरूनी कलह उजागर, मनीष तिवारी की पोस्ट से बढ़ी मुश्किलें
संसद में चल रही 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बहस के दौरान कांग्रेस, जहां एक ओर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी ओर पार्टी की अंदरूनी कलह अब सुर्खियों में आ गई है।

शशि थरूर की चुप्पी और मनीष तिवारी की पोस्ट बनी परेशानी
वरिष्ठ नेता शशि थरूर की संसद में जारी बहस के दौरान चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि सांसद मनीष तिवारी की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने पार्टी को असहज स्थिति में डाल दिया है।
मनीष तिवारी ने एक न्यूज रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें यह बताया गया था कि वे और शशि थरूर संसद की बहस में हिस्सा क्यों नहीं ले रहे हैं।
सोशल मीडिया पर तिवारी का राष्ट्रभक्ति से भरा संदेश
इस पोस्ट के साथ उन्होंने 1970 की फिल्म 'पुरब और पश्चिम' के मशहूर गीत की पंक्तियां साझा कीं
है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं,
भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं। जय हिंद।"
बीजेपी को मिला नया राजनीतिक हथियार
मनीष तिवारी की यह पोस्ट बीजेपी के लिए एक नया हथियार बन गई है, जिससे वह विपक्ष के अंदरूनी मतभेदों और असहमति को उजागर कर रही है।
कांग्रेस के लिए दोहरी चुनौती
कांग्रेस के लिए यह बहस अब केवल सरकार को घेरने का मंच नहीं रह गई, बल्कि उसे पार्टी के भीतर की नाराजगी और असहमति से भी निपटना पड़ रहा है।
विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी के सामने अब राजनीतिक रणनीति और आंतरिक एकता—दोनों को साधने की चुनौती खड़ी हो गई है।