कतर में बड़ा एक्शन: IRGC से जुड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार.
कतर की सरकारी न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी है कि बुधवार तड़के कतरी सुरक्षा बलों ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के लिए काम कर रही दो गुप्त यूनिट्स से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
एजेंसी के अनुसार, सात संदिग्धों को देश के अहम सैन्य ठिकानों और रणनीतिक ढांचों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने के लिए जासूसी मिशन पर लगाया गया था।
इसके अलावा तीन अन्य आरोपियों को ड्रोन संचालन और उसके इस्तेमाल की विशेष ट्रेनिंग दी गई थी, जिससे संभावित तोड़फोड़ की आशंका जताई जा रही है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड से अपने संबंध स्वीकार किए और खुलासा किया कि उन्हें जासूसी और तोड़फोड़ जैसे मिशन सौंपे गए थे।
यह कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है जब हाल ही में इजराइल और यूनाइटेड स्टेट्स ने ईरान पर सैन्य हमला किया था। इसके बाद से ईरान मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।