मां की तरह करना चाहती हूं वायनाड की सेवा; प्रियंका .
मां की तरह करना चाहती हूं वायनाड की सेवा; प्रियंका
प्रियंका गांधी वायनाड की जनता से रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र के लोगों की सेवा उसी तरह करना चाहती हैं, जैसे एक मां अपने बच्चों की देखभाल करती है।

प्रियंका ने वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि अगर उन्हें मौका दिया गया तो वह न केवल संसद, बल्कि हर मंच पर वायनाड के लोगों के लिए लड़ेंगी। प्रियंका ने अपने भाई राहुल गांधी के दिल में वायनाड के प्रति लगाव होने का भी जिक्र किया और जनता से खुद के लिए समर्थन मांगा।

प्रियंका ने कहा कि इसके जरिए वह वायनाड की जनता की सेवा कर सकती हैं। प्रियंका गांधी ने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र के खिलाफ अपने आरोपों को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की राजनीति ने देश में किसानों और छोटे व्यापारियों को नुकसान पहुंचाया है।