नेशनल कॉन्फ्रेंस में उमर अब्दुल्ला बनाम आगा सैयद रुहुल्ला की जंग तेज.
नेशनल कॉन्फ्रेंस में उमर अब्दुल्ला बनाम आगा सैयद रुहुल्ला की जंग तेज
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस को राज्यसभा चुनाव के बाद एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी सांसद आगा सैयद रुहुल्ला ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। रुहुल्ला ने अब्दुल्ला पर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि इससे 2025 के विधानसभा चुनावों में नुकसान हो सकता है।

पार्टी के भीतर अब उमर अब्दुल्ला बनाम आगा सैयद रुहुल्ला की जंग तेज होती जा रही है। सोमवार रात को मुख्यमंत्री की टिप्पणी से नाराज रुहुल्ला समर्थक सड़क पर उतर आए और नारेबाजी की।
रुहुल्ला ने मुख्यमंत्री को “अहंकार छोड़ने” की सलाह दी है, वहीं उमर अब्दुल्ला ने यह कहते हुए प्रतिक्रिया दी कि बडगाम में सांसद के चुनाव प्रचार में शामिल न होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
इस विवाद के बीच उमर समर्थक विधायक अब सांसद रुहुल्ला से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, रुहुल्ला लगातार उमर सरकार की नीतियों और निर्णयों की आलोचना कर रहे हैं और बडगाम उपचुनाव से भी दूरी बनाए हुए हैं। उन्होंने सरकार पर जनभावनाओं के अनुरूप कार्य न करने का आरोप लगाया है, जिससे मुख्यमंत्री को बार-बार असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।