जसप्रीत बुमराह की वापसी, अगले मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे, कोच ने भी कर दी पुष्टि.
मुंबई। मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हो गई है। मुंबई इंडियंस की तरफ से अगले मैच में खेलेंगे। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने इसकी पुष्टि है।
मुंबई इंडियंस का सामना आईपीएल 2025 के मुकाबले में सोमवार को आरसीबी से वानखेड़े स्टेडियम पर होना है। मैच से पहले फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें बुमराह बंगलुरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से रिहैब पूरा कर टीम से जुड़ गए हैं। बुमराह की उपलब्धता को लेकर जयवर्धने ने खुलासा करते हुए बताया कि यह तेज गेंदबाज टीम के अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेगा। जयवर्धने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बुमराह कल रात ही यहां पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपना सेशन पूरा किया और वह हमारे फिजियो के निगरानी में हैं, इसलिए उन्होंने आज गेंदबाजी की और अब सब सही है।
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल 2025 में चार मैच खेले हैं, जिसमें एक जीता और तीन हारे हैं। बुमराह की अनुपस्थिति में सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर और अश्विनी कुमार को डेब्यू कराया गया। बुमराह की अनुपस्थिति में ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व कर रहे हैं और कप्तान हार्दिक पांड्या लाइन-अप में अन्य सीम-गेंदबाजी विकल्प हैं। बुमराह की वापसी से यह गेंदबाजी लाइन अप और मजबूत हो जाएगा। बुमराह ने 2013 में आईपीएल डेब्यू किया था और अब तक हर सीजन में मुंबई की टीम का ही हिस्सा रहे हैं। उन्होंने इस लीग में 133 मैचों में 165 विकेट लिए हैं। वह चोट की वजह से आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाए थे। तब भी वह बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर से ही गुजर रहे थे।