संन्यास की खबरों पर महेंद्र सिंह धोनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-यह फैसला मेरा शरीर करेगा.
नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन लगातार खराब रहा है। इसके कारण उनके संन्यास की खबरें चर्चा में हैं। अब उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा है कि अभी मैं 43 साल हूं और आईपीएल 2025 के खत्म होने तक 44 साल का हो जाऊंगा। इसके बाद मेरे पास 10 महीने का समय होगा ये जानने के लिए कि मैं आगे खेल सकता हूं या नहीं, लेकिन इसका फैसला मैं नहीं करता, बल्कि मेरा शरीर करता है। ।
चेन्नई सुपर किंग्स (विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने ताजा पॉडकास्ट में आईपीएल से अपने संन्यास की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। धोनी के संन्यास की अफवाह ने उस वक्त जोर पकड़ा जब सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेपॉक में खेले गए मुकाबले को देखने के लिए धोनी के माता-पिता भी स्टेडियम पहुंचे। हालांकि यह अफवाह ही साबित हुई।
धोनी ने एक पॉडकास्ट में प्रशंसकों को भरोसा दिलाया है कि वह इस सीजन के अंत में अपने करियर को अलविदा नहीं कह रहे। धोनी बताया कि वह अपने शरीर को आठ महीने का समय देंगे यह देखने के लिए कि क्या 44 साल की उम्र में भी वह खेल सकते हैं। उनके पास अभी समय है यह जानने के लिए कि क्या वह इस लीग में अलविदा कहेंगे। धोनी के पॉडकास्ट में कहा, नहीं, अभी नहीं, मैं अभी भी आईपीएल में खेल रहा हूं। मैं चीजों को आसान रखता हूं और एक साल का समय देता हूं। अभी मैं 43 साल हूं और आईपीएल 2025 के खत्म होने तक 44 साल का हो जाऊंगा। इसके बाद मेरे पास 10 महीने का समय होगा ये जानने के लिए कि मैं आगे खेल सकता हूं या नहीं। लेकिन इसका फैसला मैं नहीं करता, बल्कि मेरा शरीर करता है।