आईपीएल 2025 की कमेंटेटर्स लिस्ट से इरफान पठान बाहर, भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ करते थे कमेंट.
नई दिल्ली। आईपीएल 2025 की कमेंटेटर्स लिस्ट से इरफान पठान को बाहर कर दिया गया है। हिन्दी कमेंट्री पेनल में वे सारे नाम हैं जो पिछले सीजन में कमेंटरी करते थे, लेकिन सिर्फ इरफान का नाम नहीं है। बताया जाता है कि इरफान के भारतीय खिलाड़ियों पर टिप्पणी करने के कारण यह फैसला लिया गया है।
बताया जा रहा है कि कई खिलाड़ियों ने शिकायत तक कर दी थी कि इरफान जानबूझकर उनके ऊपर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हैं। एक खिलाड़ी द्वारा पठान का नंबर ब्लॉक किए जाने की भी अटकलें हैं। बताया गया कि पिछले 2 साल से ऐसा होता आ रहा है कि इरफान पठान कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ जैसे पर्सनल एजेंडा चला रहे हों। यह बात उच्च अधिकारियों को पसंद नहीं आ। इरफान से पहले संजय मांजरेकर और क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले की भी शिकायत हो चुकी है। 2020 में भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले मांजरेकर को बीसीसीआई की कमेंट्री टीम से बर्खास्त कर दिया गया था, 2019 में सौरव गांगुली पर टिप्पणी करने पर हर्षा भोगले को भी हटाया गया था।
अपने यूट्यूब चैनल पर दिखेंगे इरफान
इरफान पठान ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च कर लिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। अपने शो को उन्होंने सीधी बात विद इरफान पठान नाम दिया है। उन्होंने अपने फैंस से आग्रह किया कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।
आईपीएल 2025 के लिए कमेंटेटर्स की लिस्ट
नेशनल फीड कमेंटेटर्स- आकाश चोपड़ा, संजय मांजरेकर, माइकल क्लार्क, सुनील गावस्कर, नवजोत सिंह सिद्धू, मैथ्यू हेडन, मार्क बाउचर, शिखर धवन, हरभजन सिंह, अनिल कुंबले, सुरेश रैना, आरपी सिंह, शेन वॉटसन, संजय बांगर, वरुण आरोन, प्रज्ञान ओझा, अजय जडेजा, वीरेंद्र सहवाग, केन विलियमसन, एबी डिविलियर्स, आरोन फिंच, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, मोहम्मद कैफ और पीयूष चावला।
वर्ल्ड फीड कमेंटेटर्स- इयोन मोर्गन, शेन वॉटसन, माइकल क्लार्क, ग्रीम स्मिथ, हर्षा भोगले, निक नाइट, डैनी मॉरिसन, इयान बिशप, एलन विल्किंस, डैरेन गंगा, नताली जर्मनोस, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, मैथ्यू हेडन, दीप दासगुप्ता, आरोन फिंच, वरुण आरोन, साइमन डूल, पॉमी एमबांग्वा, अंजुम चोपड़ा, कैटी मार्टिन, डब्लू वी रमन और मुरली कार्तिक।