दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान सहित कई राज्यों में कांपी धरती.
नई दिल्ली। शुक्रवार की रात दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस हुए। जम्मू-कश्मीर पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी धरती कांपी। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश पर्वत था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 माफी गई। हालांकि इससे अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चार देशों भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में भी भूंकप के झटके आए। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में शुक्रवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, इसी के असर से जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में झटके आए।
जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र 71.01 डिग्री पूर्वी देशांतर और 36.52 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर था, जबकि इसकी गहराई 175 किलोमीटर दर्ज की गई। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम 8 बजकर 12 मिनट पर तिब्बत में भी धरती हिली थी. जिसकी तीव्रता 3.2 मापी गई थी।