त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद में बोले पीएम मोदी;हमारे संबंधों की नींव सदियों पुराने बंधनों पर टिकी .
त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद में बोले पीएम मोदी;हमारे संबंधों की नींव सदियों पुराने बंधनों पर टिकी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो के ऐतिहासिक दौरे के दौरान वहां की संसद को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने भारत और त्रिनिदाद-टोबैगो के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित किया।

पीएम मोदी ने कहा, "भारतीयों के लिए लोकतंत्र सिर्फ़ एक राजनीतिक व्यवस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है। यह हमारी हज़ारों वर्षों की महान विरासत का हिस्सा है।"
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद में कई सदस्य ऐसे हैं जिनके पूर्वज भारत, विशेषकर बिहार से हैं — वही बिहार जो प्राचीन गणराज्य प्रणाली, यानी महाजनपदों की भूमि रहा है।
भारत और त्रिनिदाद-टोबैगो के रिश्तों की गर्मजोशी पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "हमारे बीच संबंधों की नींव सदियों पुराने बंधनों पर टिकी है। करीब 180 साल पहले भारतीय पहली बार कठिन यात्रा कर इस धरती पर पहुंचे थे।"
क्रिकेट के प्रति साझा जुनून का ज़िक्र करते हुए पीएम मोदी ने मुस्कराते हुए कहा, "भारतीय, वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम के सबसे बड़े प्रशंसकों में शामिल हैं — बस तब नहीं, जब वे भारत के ख़िलाफ़ खेलते हैं।"