मणिपुर: कांगपोकपी एसपी ऑफिस पर हमला, हिंसा में एसपी समेत कई घायल.
मणिपुर: कांगपोकपी एसपी ऑफिस पर हमला, हिंसा में एसपी समेत कई घायल
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शुक्रवार शाम को भीड़ ने एसपी ऑफिस पर हमला कर दिया, जिसमें एसपी मनोज प्रभाकर समेत कई लोग घायल हो गए। यह घटना इम्फाल ईस्ट जिले की सीमा पर स्थित साइबोल गांव में केंद्रीय सुरक्षा बलों को हटाने की मांग को लेकर बढ़ते विवाद के बीच हुई।

साइबोल में 31 दिसंबर को महिलाओं पर कथित लाठीचार्ज के खिलाफ कुकी संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। कुकी बहुल क्षेत्र में 24 घंटे के बंद के दौरान हिंसा भड़क उठी।
मणिपुर पुलिस के अनुसार, स्थिति अब नियंत्रण में है और एसपी मनोज प्रभाकर का इलाज हो चुका है। इस हिंसा में 15 प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है।