अमेरिका-इजराइल के हमलों को बीच ईरान में भूकंप के झटके, 4.3 तीव्रता से डोली धरती, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं.
तेहरान। अमेरिका-इजरायल के हमलों और युद्ध के बीच ईरान में मंगलवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दक्षिणी ईरान के गेराश इलाके में 4.3 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि ईरान में युद्ध के कारण पहले ही लोग घबराए हुए हैं। ऐसे में आज आए भूकंप के कारण लोग और दहशत में आ गए। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। कई लोगों ने भूकंप के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। अभी तक किसी बड़े नुकसान, मौत या घायलों की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। सोशल मीडिया पर यह भी अफवाहें फैलीं कि कहीं यह ईरान का न्यूक्लियर टेस्ट तो नहीं ता। इधर, इजरायल और अमेरिका ने ईरान में हमले तेज कर दिए हैं। इन हमलों में ईरान में बड़े पैंमाने पर तबाही हो रही है। मंगलवार को तेहरान से 800 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केरमान एयर बेस पर हुए हमले में कम से कम 13 ईरानी सैनिक मारे गए हैं। एक मिलिट्री हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर ये हमला किया गया।