भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की संदर्श शर्तों पर बनी सहमति: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस.
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की संदर्श शर्तों पर बनी सहमति: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार समझौता वार्ता के संदर्भ की शर्तों पर दोनों देशों की सहमति बन चुकी है। जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह जानकारी साझा की।

उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी में एलान किया था कि दोनों देश इस दशक के अंत तक अपने द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध हैं। दोनों पक्ष इस दिशा में गंभीर और उत्साहित हैं।"
वेंस ने बताया कि प्रस्तावित व्यापार समझौता साझा हितों पर आधारित है और इसका उद्देश्य नई नौकरियों का सृजन, मजबूत सप्लाई चेन का निर्माण और दोनों देशों के कर्मचारियों की समृद्धि है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत और अमेरिका ने व्यापार समझौते को लेकर 'Terms of Reference' यानी संदर्श की शर्तों पर औपचारिक रूप से सहमति जता दी है, जो कि एक महत्वपूर्ण और बड़ा कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान वेंस ने राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा कई देशों पर टैरिफ लगाए जाने की नीति का बचाव करते हुए कहा कि, "यह कदम व्यापार को संतुलित करने के लिए आवश्यक था और इससे भारत-अमेरिका संबंधों को दीर्घकालिक मजबूती मिलेगी।"
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भारत और अमेरिका सैन्य और अहम तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ा सकते हैं।
वर्तमान में दोनों देश टैरिफ, बाजार पहुंच और अन्य व्यापारिक मुद्दों पर लगातार वार्ता कर रहे हैं, ताकि एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सहमति बनाई जा सके।