पेरिस ओलंपिकः हॉकी सेमीफ़ाइनल में जर्मनी से हारा भारत .
पेरिस ओलंपिकः हॉकी सेमीफ़ाइनल में जर्मनी से हारा भारत
पेरिस ओलंपिक में पुरुष हॉकी के सेमीफ़ाइनल मुकाबले में भारत जर्मनी से हार गया है.हॉफ़ टाइम तक भारतीय टीम जर्मनी से 1-2 के अंतर से पिछड़ गई थी.

लेकिन भारत ने वापसी करते हुए तीसरे क्वार्टर तक जर्मनी से 2-2 गोल की बराबरी कर ली थी.हालांकि चौथे क्वार्टर में जर्मनी ने एक और गोल करते हुए 3-2 से बढ़त बना ली और फ़ाइनल का टिकट हासिल कर लिया.भारत भले ही यह मुकाबल हार गया हो लेकिन उसके पास ब्रांज मेडल जीतने का फिर भी मौका रहेगा.भारतीय टीम तीन साल पहले टोक्यो ओलंपिक में भी कांस्य पदक विजेता रही है.