सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार.
मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में मामूली बढ़त नजर आई। बीएसई सेंसेक्स 35.52 अंकों की बढ़त के साथ 84,663.68 अंकों पर खुला, वहीं एनएसई निफ्टी 45.80 अंकों की बढ़त लेकर 25,982.00 अंकों पर खुला।
बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयरों में तेजी नजर आई, 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। निफ्टी की 50 में से 41 कंपनी के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले। 5 कंपनियों के शेयरों में गिरावट नजर आई, जबकि 4 अन्य कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों ने सबसे ज्यादा 0.59 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।
कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स की एलएंडटी, एचसीएल, कोटक महिंद्रा, सन फार्मा, एनटीपीसी, अडाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स , रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, , पावरग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और बीईएल के शेयरों में तेजी नजर आई। इसके विपरित टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, भारती एयरटेल, एटरनल, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट दिखाई दी।