बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है हाउसफुल 5, तीन दिन की कमाई का आंकड़ा 91 करोड़ पार.
मुंबई। अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, नाना पाटेकर और संजय दत्त जैसे 19 कलाकारों वाली फिल्म हाउसफुल 5 ने बॉक्स पर तूफान मचा रखा है। 6 जून को रिलीज हुई ये फिल्म रविवार तक 91 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई कर चुकी है।

निर्माता साजिद नाडियाडवाला दो क्लाइमेक्स वाली यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। रिलीज के तीसरे दिन एक बार फिर से इस मूवी के कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है। 6 जून शुक्रवार को हाउसफुल 5 को भारत में करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। उम्मीद के अनुसार ओपनिंग डे पर इस मूवी में 24.35 करोड़ की बंपर कमाई हुई। दूसरे दिन भी यह सिलसिला जारी रहा और 32.38 करोड़ की कमाई हुई। तीसरे दिन आज रविवार को इस फिल्म ने दोनों दिन के रिकॉर्ड तोड़े। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार तीसरे दिन इस फिल्म ने करीब 35 करोड़ का कारोबार किया है। इस तरह इस फिल्म ने 91 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।