यूपी में 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने शुरू की सघन जांच .
लखनऊ। यूपी के 18 जिलों में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई ह। ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और सघन जांच शुरू की गई। हर कोर्ट में बम स्क्वॉयड टीम के साथ पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है।
बताया जाता है कि लखनऊ, मेरठ, अयोध्या, वाराणसी, आजमगढ़, अमरोहा समेत 18 जिला अदालतों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल में दोपहर 12:15 बजे जिला अदालतों में विस्फोट करने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और न्यायालय प्रशासन अलर्ट हो गया। हालंकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक पदार्थ मिलने की सूचना नहीं है। इससे पहले भी दो दिन पहले भी यूपी की कई जिला अदालतों को इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि ये धमकी फर्जी निकली. जिसके बाद आज फिर से इस तरह धमकी मिलना बेहद चिंताजनक है। सूचना मिलने के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान कर जांच में जुटी हुई है। पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि ये मेल कहां से आया है और इसका मकसद क्या है?