अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौता, व्हाइट हाउस ने की जेनेवा बैठक की पुष्टि.
अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौता, व्हाइट हाउस ने की जेनेवा बैठक की पुष्टि
अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चल रहे व्यापार विवाद में अहम मोड़ आया है। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता हो गया है और व्हाइट हाउस ने जेनेवा में इस समझौते की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ ट्रेजरी स्कॉट बेसेंट ने कहा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका और चीन ने व्यापार समझौते में महत्वपूर्ण प्रगति कर ली है। इस समझौते की जानकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दे दी गई है

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि राजदूत जेमीसन ग्रीर ने बताया, "पिछले दो दिन बहुत ही रचनात्मक रहे। हम बहुत जल्दी सहमति के बिंदु तक पहुंच गए, जो यह दिखाता है कि हमारे बीच मतभेद उतने बड़े नहीं थे जितना पहले सोचा गया था।"
ग्रीर ने यह भी कहा कि अमेरिका इस समय करीब 1200 अरब डॉलर के व्यापार घाटे में है और इसी वजह से राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले टैरिफ (शुल्क) लगाने की घोषणा की थी।
अब इस समझौते के साथ अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों में स्थिरता आने की उम्मीद की जा रही है।