कनाडा में भारतीय छात्रों के वीजा परमिट में 31% की गिरावट, .
कनाडा में भारतीय छात्रों के वीजा परमिट में 31% की गिरावट,
कनाडा सरकार भारतीय छात्रों को जारी किए जा रहे वीजा परमिट की संख्या में लगातार कटौती कर रही है। इमीग्रेशन, रिफ्यूजी एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) द्वारा जारी नए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 की पहली तिमाही में केवल 30,640 भारतीय छात्रों को स्टडी परमिट जारी किए गए हैं।

यह आंकड़ा पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में 31 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कनाडा में पढ़ाई के लिए जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है।