अजित पवार के विमान हादसे के बाद एयर इंडिया विमान की लैंडिंग फेल, राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी रंधावा बाल-बाल बचे.
जयपुर। बुधवार को महाराष्ट्र के बारामती में डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान क्रैश हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। इसके बाद एक और हादसे की खबर आ रही है। अब जयपुर में एयर इंडिया के प्लेन की लैंडिंग फेल हो गई है। इसमें पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सवार थे, जो बाल-बाल बच गए हैं। यह प्लेन दिल्ली से जयपुर जा रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एयर इंडिया के प्लेन AI - 1719 ने दोपहर करीब 1 बजकर 5 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया था, लेकिन जैसी ही रनवे पर उतरा तो लैंडिंग फेल हो गई। पहले प्रयास में अनस्टेबल अप्रोच की वजह विमान को लैंड नहीं किया गया। पायलट ने रनवे पर टच होते ही प्लेन को गो-अराउंड कर लिया। 10 मिनट हवा में चक्कर लगाने के बाद दूसरी कोशिश में प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. इस फ्लाइट में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी सवार थे।