संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया राहुल गांधी के आरोपों का जवाब, कहा-डब्ल्यूटीओ में कांग्रेस ने सरेंडर किया था.
नई दिल्ली। बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए थे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल केपीएम मोदी पर लगाए आरोपों पर कहा कि वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूटीओ) में आपने सरेंडर किया था, न कि हमने। वित्त मंत्री ने इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जमकर निशाना साधा।
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष हमें सिखा रहे हैं कि नेगोसिएशन कैसे करना है। 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत और पाकिस्तान को साथ लाने की बात कही थी। तब कांग्रेस ने कहा था कि हम पाकिस्तान के साथ समझौता भी करेंगे और बात भी करेंगे। आज हमें यही कांग्रेसी सलाह दे रहे हैं। बेचने वाले लोग आप हैं।
निर्मला सीतारमण ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के उन आरोपों का भी जवाब दिया, जिसमें कहा गया कि बजट में बंगाल के लिए कुछ नहीं है। सीतारमण ने कहा कि ये गलत आरोप लगा रहे हैं। बंगाल की जनता के हित में ये कुछ नहीं कर सकते हैं और कहते हैं कि केंद्र ने बंगाल को कुछ नहीं दिया। सुप्रीम कोर्ट में डांट खाओगे फिर कहोगे कि केंद्र सरकार कुछ नहीं दे रही है। सीतारमण ने कहा कि टीएमसी नेता शायद कट मनी लेते होंगे इसलिए ऐसी बात कर रहे हैं।