कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-झूठों के सरदार हैं मोदी, संघ और भाजपा को विष बताया.
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें झूठ बोलने का सरदार बताया। खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार पिछड़े वर्गों के हितों की अनदेखी कर रही है। खड़गे ने जातिगत जनगणना और आरक्षण में 50% सीमा को खत्म करने की मांग की।
दिल्ली में कांग्रेस के ओबीसी लीडरशिप-भागीदारी न्याय महासम्मेलन में कहा कि मोदी साहब पहले अपर कास्ट में थे, लेकिन जब मुख्यमंत्री बने तो अपना नाम और अपने कम्युनिटी का नाम बैकवर्ड लिस्ट में डलवा दिया। किसी को पता ही नहीं चला। हम लोगों को भी तब पता चला जब वो सांसद बने। उसके बाद उन्होंने चालबाजी करना, हर जगह बोलना कि मैं बैकवर्ड क्लास से हूं। भाइयों बहनों ये कांग्रेस वाले मुझे सता रहे हैं…।अरे आप सबको सता रहे हैं। सबको मिट्टी में मिलाकर अकेले जिंदा रहना चाहते हैं और ये नहीं चलेगा।
केंद्र में झूठ की सरकार है
खड़गे ने कहा कि केंद्र में झूठ की सरकार है। 2 करोड़ नौकरी पर झूठ, काला धन वापस लाने पर झूठ, एमएसपी पर झूठ, 15 लाख का बोले वो भी झूठ, बैकवर्ड क्लास के इनकम को बढ़ाने की बात झूठ, लेकिन लोगों में चिढ़ क्यों नहीं आ रही है। मोदी जी झूठ बोलते रहते हैं, पार्लियामेंट में झूठ बोलते हैं। वे झूठों के सरदार हैं।
शादी करने से बच्चा पैदा होता है
एक एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार खड़गे ने कहा कि थोड़ी सीटें हमारी और आती तो हम सत्ता में होते और भाजपा का तख्तापलट हो जाता। मोदी जी कहते हैं कि मुझे भगवान ने पैदा किया है। शादी करने से बच्चा होता है, घर पर सोने से बच्चा पैदा नहीं होता है। संघ और भाजपा वाले विष हैं। चाटो मत, एक बार चाटोगे खत्म हो जाओगो।