मेरी मध्यस्थता नहीं होती तो शरीफ की जान को हो सकता था खतरा — कांग्रेस में ट्रंप का भारत-पाक पर बड़ा दावा.
मेरी मध्यस्थता नहीं होती तो शरीफ की जान को हो सकता था खतरा — कांग्रेस में ट्रंप का भारत-पाक पर बड़ा दावा
डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस के जॉइंट सेशन में दिए अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को लेकर बड़ा दावा किया।
ट्रंप ने कहा कि अगर उन्होंने मध्यस्थता नहीं की होती, तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की जान को खतरा हो सकता था।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले 10 महीनों को विदेश नीति के लिहाज से बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि उन्होंने इस अवधि में 8 युद्ध खत्म कराए, जिनमें भारत-पाकिस्तान के बीच का संघर्ष भी शामिल है।
ट्रंप के अनुसार, यह टकराव न्यूक्लियर वॉर में बदल सकता था, लेकिन उनकी पहल और मध्यस्थता की वजह से हालात काबू में आ गए।