दिल्ली हाई अलर्ट पर: लाल किला–चांदनी चौक आतंकी निशाने पर, सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले की आशंका को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, लाल किला के आसपास के इलाके और चांदनी चौक संभावित निशाने पर हो सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा आईईडी के जरिए हमला करने की साजिश रची जा रही है। विशेष रूप से चांदनी चौक स्थित एक प्रमुख मंदिर को संभावित लक्ष्य के रूप में देखा जा रहा है।
इस्लामाबाद ब्लास्ट के बाद बढ़ी आशंका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद यह संगठन भारत में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि देश भर के प्रमुख मंदिर भी निशाने पर हो सकते हैं।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक स्मारकों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
पहले भी हो चुका है हमला
गौरतलब है कि पिछले साल 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम धमाके में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। विस्फोट गेट नंबर 1 के पास खड़ी विस्फोटकों से भरी कार में हुआ था।
सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल हर इनपुट की गंभीरता से जांच कर रही हैं और नागरिकों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।