हैरान करने वाली चोरी: कोरबा में रातों-रात गायब हुआ 10 टन का लोहे का पुल.
हैरान करने वाली चोरी: कोरबा में रातों-रात गायब हुआ 10 टन का लोहे का पुल
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नहर पर बना चार दशक पुराना और करीब 10 टन वजन का लोहे का पुल रातों-रात गायब हो गया। 70 फीट लंबा यह पुल पैदल आवाजाही के लिए इस्तेमाल किया जाता था, जिसके अचानक गायब होने से स्थानीय लोग हैरान रह गए।
कोरबा पुलिस अधीक्षक के मुतबिक शुरुआती जांच में इस चोरी में लगभग 15 लोगों की संलिप्तता सामने आई है। अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी 10 आरोपियों की तलाश जारी है। फरार आरोपियों में गिरोह का सरगना मुकेश साहू और असलम खान भी शामिल हैं।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने पुल को गैस कटर से काटकर कबाड़ के रूप में बेच दिया। यह पूरी वारदात सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी।पुलिस ने नहर में छिपाकर रखे गए करीब सात टन लोहे को बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल किए गए वाहन भी जब्त कर लिए गए हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाकी बचा लोहा कहां बेचा गया है।
स्थानीय लोगों ने 18 जनवरी को वार्ड नंबर 17 के ढोढ़ीपारा इलाके में हसदेव बायीं नहर पर बने पुल को अचानक गायब पाया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई ।