अगर एक हाउसफुल 5 देख ली है तो दूसरे पर मिल रहा है 50 प्रतिशत डिस्काउंट, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी.
मुंबई। अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अभिषेक बच्चन जैसे कलाकारों की फिल्म हाउसफुल 5 इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। पहली बार ऐसा हुआ है कि इस फिल्म के दो वर्जन एक साथ रिलीज हुई हैं। दोनों वर्जन का क्लाइमेक्स अलग-अलग है। लोग कोई भी एक वर्जन देख रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने दूसरा वर्जन देखने के लिए 50 प्रतिशत डिस्काउंट की घोषणा की है।
नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- जब आप दोनों देख सकते हो तो सिर्फ एक ही क्यों देखो? हाउसफुल 5A देखी? तो कोड HOUSEFULL5B लगाइए और 50 परसेंट डिस्काउंट पाइए। इसी तरह अगर हाउसफुल 5B देख ली है तो HOUSEFULL5A कोड लगाइए और 50 प्रतिशत डिस्काउंट पाइए। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म ने 4 दिन में ही 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 31 करोड़ कमाए और तीसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ कमाए। चौथे दिन फिल्म ने करीब 13.50 करोड़ कमाए थे।
लाल परी सॉन्ग के डांस स्टेप चुराने के आरोप
अब फिल्म को लेकर एक कॉन्टेंट क्रिएटर ने उसका हुक स्टेप चोरी करने का आरोप लगाया है। कॉन्टेंट क्रिएटर ने हाउसफुल 5 के लाल परी गाने की कोरियोग्राफी को लेकर रेमो डिसूजा पर आरोप लगाया है और कहा कि उनकी सिग्नेचर स्टेप को कॉपी किया गया है। कंटेंट क्रिएटर संदीप ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने रेमो डिसूजा पर आरोप लगाया और कहा कि हाउसफुल 5 के गाने लाल परी में उनके टोपी वाले हुक स्टेप को कॉपी किया गया है और उन्हें कोई भी क्रेडिट नहीं दिया गया।