बिहार विधानसभा में वायरल वीडियो पर सियासी संग्राम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को लेकर आरोप–प्रत्यारोप तेज
बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे अपने एक हाथ से दूसरे हाथ को ढकते हुए कुछ चेहरे के पास ले जाते और मुंह में डालते नजर आ रहे हैं।
इसी अंदाज को आधार बनाकर विपक्ष ने दावा किया कि वे सदन के भीतर खैनी (तंबाकू) खा रहे थे। हालांकि, वीडियो में साफ तौर पर यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने वास्तव में क्या खाया।
विपक्ष का तंज
राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने इस वीडियो को मुद्दा बनाते हुए सोशल मीडिया पर तंज कसना शुरू कर दिया।
आरजेडी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल से वीडियो साझा करते हुए लिखा —
“सदन में खैनी खाने की निंजा तकनीक!”
वहीं कांग्रेस ने भी भोजपुरी गाने के साथ वीडियो क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा —
“बनावो खैनी रे...”
सत्तापक्ष का पलटवार
भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष के आरोपों को “हताशा” करार दिया। फिलहाल यह वीडियो सियासी बहस का केंद्र बना हुआ है, लेकिन इसमें दिखाई गई गतिविधि को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।