जेन ज़ी’ आंदोलन हिंसा: पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली समेत पांच लोगों पर यात्रा प्रतिबंध.
जेन ज़ी’ आंदोलन हिंसा: पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली समेत पांच लोगों पर यात्रा प्रतिबंध
नेपाल सरकार द्वारा गठित जांच आयोग ने ‘जेन ज़ी’ आंदोलन हिंसा मामले में बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के बयान दर्ज करने का फैसला किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओली समेत उच्च पदों पर रहे अधिकारी जांच के दायरे में हैं। इसी कारण आयोग ने रविवार को कई अहम निर्णय लिए।
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री ओली, पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक, पूर्व गृह सचिव गोकर्ण मणि दुवाड़ी, राष्ट्रीय जांच विभाग के पूर्व प्रमुख हूतराज थापा और काठमांडू के पूर्व मुख्य ज़िला अधिकारी छबीलाल रिजाल को काठमांडू और देश छोड़ने से रोकने का निर्देश दिया है।
आयोग के आदेश के अनुसार, इन पांचों को आयोग की अनुमति के बिना काठमांडू घाटी से बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी।