टी20 विश्वकप के फाइनल में पहुंचा भारत, रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया.
मुंबई। टी20 विश्वकप में भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है 8 मार्च को न्यूजीलैंड से उसका फाइनल मुकाबला होगा। जैकब बैथेल की शतकीय पारी भी इंग्लैंड को फाइनल में ले जा पाई भारत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंचा है।
गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने सैमसन की तूफानी अर्धशतकीय पारी (89 रन) की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी। उनके लिए जैकब बेथेल ने 105 रन बनाए। वहीं, भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक सफलता अपने नाम की।अब टीम इंडिया का सामना रविवार को इस विश्व कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगा। रविवार यानी 8 मार्च को खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगा।