ट्रंप का बयान: मध्य पूर्व में महानता हासिल करने का सच्चा मौक़ा.
ट्रंप का बयान: मध्य पूर्व में महानता हासिल करने का सच्चा मौक़ा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “मध्य पूर्व में महानता हासिल करने का एक सच्चा मौका है”, हालांकि उन्होंने इसके बारे में कोई विशिष्ट जानकारी या समयसीमा साझा नहीं की।

यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ दिन पहले ट्रंप ने दावा किया था कि वह गाजा युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौते के करीब हैं।
ट्रुथ सोशल पर लिखते हुए ट्रंप ने कहा, “हमारे पास मध्य पूर्व में महानता हासिल करने का एक सच्चा मौका है। सभी लोग कुछ खास के लिए साथ हैं, पहली बार ऐसा हो रहा है। हम इसे पूरा करेंगे।
अमेरिकी प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, ट्रंप सोमवार को व्हाइट हाउस में इजराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से मुलाक़ात करेंगे, ताकि संभावित समझौते की रूपरेखा पर चर्चा की जा सके।