अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के करीब: डोनाल्ड ट्रंप का दावा.
अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के करीब: डोनाल्ड ट्रंप का दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका भारत के साथ एक नए व्यापार समझौते के “करीब” है।
यह बयान उन्होंने भारत में अपने राजदूत सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दिया।
पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, हम भारत के साथ एक समझौता कर रहे हैं, जो पहले किए गए समझौतों से काफी अलग है। अभी वे मुझे पसंद नहीं करते, लेकिन वे हमें फिर से पसंद करेंगे। हमें एक सही समझौता मिल रहा है — एक सही व्यापार समझौता।”
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच पहले कई गलत व्यापार समझौते हुए थे। उन्होंने कहा ,वहां बहुत अच्छे से मोल-तोल करने वाले लोग हैं… मुझे लगता है कि हम एक ऐसे समझौते के बहुत करीब हैं जो सभी के लिए अच्छा होगा।”