ट्रंप का बड़ा दावा — कुछ ही घंटों में ईरान की नौसेना और वायुसेना तबाह;हम जीत गए.
ट्रंप का बड़ा दावा — कुछ ही घंटों में ईरान की नौसेना और वायुसेना तबाह;हम जीत गए
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान की सराहना करते हुए दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने बेहद कम समय में ईरान की नौसेना और वायुसेना को भारी नुकसान पहुंचाया है।
ट्रंप ने कहा, हम जीत गए। पहले ही घंटे में सब कुछ लगभग खत्म हो गया था।
उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने दो दिनों के भीतर ईरान के 54 जहाजों को तबाह कर दिया। हालांकि कुछ ही पलों बाद उन्होंने यह संख्या बढ़ाकर 58 बता दी।
यह आंकड़ा पहले सामने नहीं आया था और इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के कारण वैश्विक तेल की कीमतों में गिरावट आएगी और दुनिया के लिए पैदा हुआ खतरा भी कम होगा।