माउंट एवरेस्ट के चीनी हिस्से में बर्फीला तूफान: 900 से अधिक पर्वतारोही और कर्मचारी सुरक्षित बचाए गए.
माउंट एवरेस्ट के चीनी हिस्से में बर्फीला तूफान: 900 से अधिक पर्वतारोही और कर्मचारी सुरक्षित बचाए गए
माउंट एवरेस्ट के चीनी हिस्से में आए एक भीषण बर्फीले तूफान में फंसे लगभग 900 पर्वतारोही, गाइड और अन्य कर्मचारी सुरक्षित बचा लिए गए हैं। इस बात की जानकारी चीन के सरकारी मीडिया ने दी है।
शनिवार रात आए इस भयंकर तूफान ने करीब 4,900 मीटर की ऊंचाई पर डेरा डाले पर्वतारोहियों को घेर लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, 580 ट्रेकर्स और 300 से अधिक गाइड, याक चरवाहे और अन्य कर्मचारी तूफान के कारण फंस गए थे।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि लगभग 350 पर्वतारोहियों को सोमवार दोपहर तक और बाकी को मंगलवार तक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
कुछ पर्वतारोहियों में हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान कम होने) के लक्षण पाए गए हैं, हालांकि सभी को समय रहते चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।
स्थिति को देखते हुए माउंट एवरेस्ट के चीनी हिस्से में फिलहाल पर्यटन गतिविधियों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
गौरतलब है कि नेपाल में भी पिछले सप्ताह आए एक अन्य बर्फीले तूफान में 6,476 मीटर ऊंचाई पर एक दक्षिण कोरियाई पर्वतारोही की मौत हो गई थी।