पोलैंड की हवाई सीमा उल्लंघन पर अलर्ट, सैन्य अभियान शुरू.
पोलैंड की हवाई सीमा उल्लंघन पर अलर्ट, सैन्य अभियान शुरू
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने बताया कि देश की हवाई सीमा का कई बार उल्लंघन होने के बाद सैन्य अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह रक्षा मंत्रालय के लगातार संपर्क में हैं और उन्हें सीधे ऑपरेशनल कमांडर से रिपोर्ट मिली है।
इससे पहले पोलिश सेना ने जानकारी दी थी कि यूक्रेन में रूसी हमलों के दौरान "ड्रोन जैसी अज्ञात वस्तुएं" कई बार पोलैंड की सीमा में दाखिल हुईं। कुछ ही देर बाद सेना ने घोषणा की कि उसने ड्रोन जैसे दिखने वाले कुछ "औज़ारों" को मार गिराया है और इन्हें खोजने के लिए अभियान जारी है।

सेना की ऑपरेशनल कमांड ने बताया कि पोलैंड और सहयोगी देशों के विमान सीमा के भीतर सक्रिय हैं, जबकि एयर डिफ़ेंस और रडार को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, के अनुसार, इस घटना के बाद पोलैंड ने चार हवाई अड्डों को बंद कर दिया है, जिनमें राजधानी वारसॉ का सबसे बड़ा एयरपोर्ट भी शामिल है।
उधर, अमेरिकी सीनेटर क्रिस मर्फ़ी ने चेतावनी दी कि यदि किसी रूसी "हवाई हथियार" ने नेटो देश की सीमा का उल्लंघन किया है, तो यह बेहद गंभीर मामला है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यूक्रेन की नज़दीकी के कारण पोलैंड बार-बार इस जंग की चपेट में आता रहा है।