अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सीएम मरियम नवाज ने कबूला-भारत के हमले से पाकिस्तान को हुआ काफी नुकसान.
लाहौर। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सच्चाई अब पाकिस्तानी ही बयां कर रहे हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सीएम मरियम नवाज ने एक कार्यक्रम के दौरान यह स्वीकारि कि भारत ने 6 से 9 मई के बीच हमले किए, जिससे पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुचा है।
मरियम ने लाहौर की रैली में कहा कि जो कुछ इंडिया ने 9 मई को किया और जो कुछ उसने 7-8 मई की शाम को हमला करके किया, उससे ज्यादा नुकसान हमारी सियासी जमात ने पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाया है। मरियम इस रैली में पाकिस्तान की राजनीति में चल रही उठापटक बताते हुए भारत की बात भी कर गईं। वे इमरान खान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) को कोस रही थीं। मरियम ने आरोप लगाया कि दो साल पहले 9 मई को देश में हिंसा भड़काई और खूनखराबा करवाया। सेना और सरकारी एजेंसियों पर हमले हुए। इमरान खान की साजिशों ने पाकिस्तान को लाचार बनाया और जिसका फायदा उठाकर भारत ने तीन दिनों तक ताबड़तोड़ हमले किए। पीटीआई ने मुल्क को जिस तरह बर्बाद किया, वैसा नुकसान तो भारत के हमले से भी नहीं हआ। इससे पहले शहबाज शरीफ ने एक कार्यक्रम में बताया था कि कैसे जब भारत ने उनके मुल्क के एयरबेस को निशाना बनाया था तो सेनाध्यक्ष जनरल आसिम मुनीर ने उन्हें फोन कर पूरी जानकारी दी थी। पाकिस्तान के पीएम ने माना था कि रहीमखान और पाकिस्तान के दूसरे वायुसेना ठिकानों को भारत के हवाई हमलों में नुकसान पहुंचा था।