कराची के सदर में भीषण अग्निकांड: गुल प्लाजा की आग में पांच की मौत, 20 घायल.
कराची के सदर में भीषण अग्निकांड: गुल प्लाजा की आग में पांच की मौत, 20 घायल
पाकिस्तान के कराची शहर के सदर इलाके में स्थित गुल प्लाजा में लगी भीषण आग ने अब तक पांच लोगों की जान ले ली है, जबकि इस हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। यह आग शनिवार को भड़की, जिसने देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।
कराची रेस्क्यू सर्विस के मुताबिक सदर में इमारतों में लगी आग बेहद गंभीर है और इसे पूरी तरह काबू में करने में एक से दो दिन लग सकते हैं।
आग बुझाने के लिए 20 से अधिक दमकल गाड़ियाँ और पानी के टैंकर मौके पर तैनात हैं। गुल प्लाजा में करीब 1,200 दुकानें हैं, जिनमें प्लास्टिक फोम, कपड़े, कालीन और इत्र जैसी अत्यधिक ज्वलनशील वस्तुएँ रखी हुई थीं, जिससे आग और तेजी से फैली।
इमारत काफी पुरानी बताई गई है