बैंकॉक और म्यांमार में जबरदस्त भूकंप, भरभराकर गिरी बिल्डिंग, चारों ओर मची अफरातफरी.
बैंकॉक। म्यांमार और थाईलैंड के बैंकॉक में आज तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। म्यांमार में भूकंप के दो बड़े झटके आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक पहले भूकंप की तीव्रता 7.5 रही, वहीं दूसरा भूकंप 7.0 का आया। वहीं थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया, जिससे इमारतें हिल गईं।
म्यांमार में खतरनाक भूकंप के झटके महसूस हुए। लोगों में भूकंप के बाद दशहत महसूस की गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके काफी तेज थे। झटकों से लोग दहशत में आ गए और अपने घरों-दफ्तरों से बाहर निकल आए। ये झटके इतने जबरदस्त थे कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी इन्हें महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 रही।
भूकंप के तेज झटके की वजह से बैंकॉक और म्यांमार के शहरों में बड़ी-बड़ी इमारतें नाव की तरह हिलने लगी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोग चीखते-चिल्लाते हुए सड़कों पर भाग रहे हैं।
बैंकॉक में भरभराकर गिरी बिल्डिंग
भूकंप की वजह से बैंकॉक में एक गगनचुंबी इमारत के गिरने की बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक जो बिल्डिंग निर्माणाधीन था, जो भूकंप के झटके को सह नहीं पाया। इसी तरह कई और वीडियो भूकंप के बाद के वायरल हो रहे हैं, जिसमें भूकंप के बाद के दहशत को देखा जा रहा है।
झरने की तरह बहने लगा स्वीमिंग पूल का पानी
बैंकॉक में जो भूकंप आया वो इतना शक्तिशाली था कि गगनचुंबी इमारतों की बिल्डिंग के पूल का पानी भी झरने की तरह नीचे आने लगा है। सोशल मीडिया पर म्यांमार और बैंकॉक के भूकंप के जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उसमें भारी तबाही दिख रही है।