पश्चिम बंगाल के बीरभूम के सैंथिया रेलवे ट्रैक पर बम की खबर, पुलिस कर रही है जांच, एक ट्रैक पर आवागमन रोका.
बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सैंथिया रेलवे स्टेशन से करीब 1.5 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक संदिग्ध बम की सूचना मिली है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई कर एक ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवान मौके पर पहुंचे। अभी बम या किसी विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
सुरक्षा के मद्देनजर एक ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है, जिससे हावड़ा-मालदा और आसपास की मुख्य लाइनों पर ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को डायवर्ट किया जा रहा है या रोका गया है। रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्था करने की कोशिश की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही ट्रैक खोला जाएगा। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।