ईरान के मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, जलते विमान और उठता धुआं.
ईरान के मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, जलते विमान और उठता धुआं
ईरान के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बड़े हमले की खबर सामने आई है।
सोशल मीडिया पर प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा साझा किए गए वीडियो और तस्वीरों में एयरपोर्ट पर जलते हुए विमान और आसमान में उठता घना धुआं दिखाई दे रहा है।
सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि एयरपोर्ट पर कई विमान मौजूद थे। वहीं ईरान की सरकारी मीडिया ने भी बताया है कि हवाई अड्डे के कुछ हिस्सों को निशाना बनाया गया है।
यह हमला ऐसे समय हुआ है जब इजरायली रक्षा बल ने घोषणा की है कि वह ईरान में “बड़े पैमाने पर नए हमले” शुरू कर रही है।
इससे पहले इजरायली सेना ने 4 मार्च को भी इसी एयरपोर्ट को निशाना बनाया था। उस समय उसका कहना था कि हमलों में उन रक्षा और पहचान प्रणालियों को नष्ट कर दिया गया जो इजरायली वायुसेना के लिए खतरा बन रही थीं।
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ताजा हमले में एयरपोर्ट के किन-किन हिस्सों पर बमबारी की गई, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस बार का हमला पहले से कहीं अधिक तेज और शक्तिशाली था।