ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान इसराइली हमले में मामूली घायल, फ़ार्स न्यूज एजेंसी का दावा.
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान इसराइली हमले में मामूली घायल, फ़ार्स न्यूज एजेंसी का दावा
ईरान की सरकारी फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान पिछले महीने हुए इसराइल के हमले में मामूली रूप से घायल हुए थे।
रिपोर्ट के अनुसार, 16 जून को तेहरान स्थित एक सीक्रेट अंडरग्राउंड फैसिलिटी में सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की आपात बैठक के दौरान इसराइल ने उस फैसिलिटी के प्रवेश मार्गों को छह बमों से निशाना बनाया था। इस हमले में राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान के पैर में चोट आई।
![]()
यह जानकारी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) से संबद्ध फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी ने दी है। हालांकि, इस रिपोर्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है और इसराइल की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ने आरोप लगाया था कि इसराइल ने उनकी हत्या की कोशिश की थी, जिसे इसराइली रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज़ ने खारिज कर दिया था।