अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर ; तू डाल डाल मैं पात पात .
अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर ; तू डाल डाल मैं पात पात
चीन और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव एक बार फिर गहरा गया है। चीन ने अमेरिका से आयातित उत्पादों पर टैरिफ को बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया है।

इससे पहले चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर 84 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। चीन की नई दरें शनिवार से लागू होंगी।
हालांकि, चीन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर अमेरिका इसके बाद और शुल्क बढ़ाता है, तो वह आगे कोई जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा। चीन के वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "यह एक मज़ाक बन जाएगा।" प्रवक्ता ने अमेरिका पर "धौंस और दबाव" का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे कदम अमेरिका की मंशा को उजागर करते हैं।
ट्रंप के एलान के बाद चीन की प्रतिक्रिया
पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर अतिरिक्त 34 प्रतिशत टैरिफ़ लगाने की घोषणा की थी, जो 9 अप्रैल से लागू होने वाला था। लेकिन ऐन वक्त पर ट्रंप ने इसे और बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया।
इसके जवाब में चीन ने बुधवार को अमेरिकी सामान पर टैरिफ़ को 84 प्रतिशत कर दिया, और इसे 125 प्रतिशत तक बढ़ा दिया।
वहीं अमेरिका ने फिर पलटवार करते हुए चीन पर टैरिफ को 145 प्रतिशत तक बढ़ा दिया और बाकी देशों को 90 दिन की छूट देते हुए रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया।
ट्रेड वॉर के इस नए दौर ने वैश्विक बाज़ारों में फिर हलचल पैदा कर दी है।