तुर्की के बलिकेसिर में 6.1 तीव्रता का भूकंप, एक महिला की मौत, 29 लोग घायल.
तुर्की के बलिकेसिर में 6.1 तीव्रता का भूकंप, एक महिला की मौत, 29 लोग घायल
तुर्की के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बलिकेसिर में आए 6.1 तीव्रता के भूकंप से एक महिला की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए।

सरकारी सूत्रों ने बताया भूकंप का केंद्र सिन्दिरगी शहर था। यहां 81 वर्षीय महिला को मलबे से निकालने के कुछ ही समय बाद उसकी मृत्यु हो गई। भूकंप के झटकों से 16 इमारतें ढह गईं और 29 लोग घायल हुए।
तुर्की की आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार रविवार शाम 07:53 बजे आया और इसके झटके इस्तांबुल तक महसूस किए गए।
राष्ट्रपति रेचेप तैयप्प अर्दोआन ने एक बयान में प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि राहत और बचाव कार्यों पर करीबी नजर रखी जा रही है।
राहत और बचाव अभियान समाप्त हो चुके हैं और गंभीर नुकसान या अन्य किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।