उत्तराखंड; मोहम्मद दीपक को मिला नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का साथ .
उत्तराखंड; मोहम्मद दीपक को मिला नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का साथ
उत्तराखंड के पौड़ी में एक मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में आए मोहम्मद दीपक को राहुल गाँधी का साथ मिला है उन्होंने मोहम्मद दीपक से कहा है, हम तुम्हारे साथ हैं भाई, डरो मत.
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के दीपक 'भारत के हीरो' हैं और संविधान के लिए लड़ रहे हैं. उस संविधान के लिए जिसे बीजेपी और संघ परिवार रोज रौंदने की साज़िश कर रहे हैं.
उत्तराखंड की बीजेपी सरकार पर उन्होंने आरोप लगाया कि वह खुलेआम उन असामाजिक ताकतों का साथ दे रही है जो 'आम नागरिकों को डराने और परेशान करने' में लगी हैं.
दरअसल मामला ये है कि सोशल मीडिया पर मोहम्मद दीपक के नाम से चर्चित युवक का असली नाम दीपक कुमार कश्यप है. वे पेशे से जिम ट्रेनर हैं.
उनका एक वीडियो वायरल है वीडियो में दीपक कश्यप एक बुज़ुर्ग मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में अपनी बात रखते हुए दिख रहे हैं.
गणतंत्र दिवस के दिन कथित तौर पर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता उनकी दुकान पर पहुँचे थे, जिसका नाम "बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर" है.
बजरंग दल के कार्यकर्त्ता मुस्लिम दुकानदार से दुकान के नाम से बाबा शब्द हटाने का दबाव बना रहे थे .