उत्तराखंड ; बागेश्वर में भूकंप के हल्के झटके, 3.5 रही तीव्रता; कोई नुकसान नहीं.
उत्तराखंड ; बागेश्वर में भूकंप के हल्के झटके, 3.5 रही तीव्रता; कोई नुकसान नहीं
मंगलवार सुबह उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.07 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर बताई गई है।
सुबह के समय झटके महसूस होते ही दहशत के कारण कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, हालांकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी प्रकार की अफरा-तफरी नहीं मची। झटके कुछ ही सेकंड तक रहे, जिसके बाद लोग सतर्क हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में कहीं भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
गौरतलब है कि इससे पहले 10 दिसंबर को भी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय धारचूला तहसील की चीन सीमा से सटी उच्च हिमालयी व्यास घाटी में सुबह धरती डोली थी।