लेबनान में इजराइल के छह सैनिकों की मौत.
लेबनान में इजराइल के छह सैनिकों की मौत
हिजबुल्ला के खिलाफ लड़ाई में इजराइल को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। दरअसल लड़ाई के दौरान इजराइल के छह सैनिक मारे गए। इजराइल के सैनिक दक्षिणी लेबनान में लड़ाई के दौरान मारे गए। इसके साथ ही लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ लड़ाई में मरने वाले इजराइल के सैनिकों की संख्या 47 हो गई है।

इजराइल के मीडिया के अनुसार, इजराइल के सैनिकों ने एक गांव में छापेमारी की थी, उसी दौरान एक इमारत में छिपे हुए चार हिजबुल्ला लड़ाकों ने सैनिकों पर फायरिंग कर दी। इस हमले में सैनिकों की जान चली गई। इजराइल सेना के जवाबी हमले में हिजबुल्ला के चारों लड़ाके भी मारे गए। हमले में जान गंवाने वाले सैनिक इस्राइली सेना की गोलानी ब्रिगेड
की 51वीं बटालियन के सैनिक थे। इससे पहले दो अक्तूबर को भी लेबनान में एक हमले में आठ इजराइल के सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।वहीं इजराइल के सैनिकों की मौत पर इजराइल के रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा कि हिजबुल्ला के खिलाफ युद्ध में कोई ढील नहीं दी जाएगी।