ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर सनसनीखेज गोलीबारी, कई लोगों की मौत की पुष्टि.
ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर सनसनीखेज गोलीबारी, कई लोगों की मौत की पुष्टि
ऑस्ट्रेलिया के मशहूर समुद्र तट बोंडी बीच पर हुई गोलीबारी की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने पुष्टि की है कि इस फायरिंग में कई लोगों की मौत हुई है, हालांकि मृतकों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं की गई है।

पुलिस के अनुसार, घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि गोलीबारी के दौरान दो पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लोगों से बोंडी बीच और आसपास के इलाकों से दूर रहने की अपील की है। एक्स पर जारी बयान में पुलिस ने कहा,
“बोंडी बीच पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन पुलिस ऑपरेशन अभी जारी है। जनता से अनुरोध है कि वे इलाके में न जाएं, पुलिस के सभी निर्देशों का पालन करें और पुलिस लाइन पार न करें।”
ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस एक्टिव शूटर की सूचना पर कार्रवाई कर रही है।