पाकिस्तानी खिलाड़ी बिना कारण हमारी ओर आ रहे थे. मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं आया;अभिषेक .
पाकिस्तानी खिलाड़ी बिना कारण हमारी ओर आ रहे थे. मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं आया;अभिषेक
एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस रोमांचक मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 गेंदों में 74 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के शामिल थे। उनके इस धमाकेदार खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा, “जिस तरह से पाकिस्तानी खिलाड़ी बिना कारण हमारी ओर आ रहे थे, मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। यही वजह रही कि मैंने ऐसे बल्लेबाज़ी की।” दरअसल, भारतीय पारी के दौरान अभिषेक और पाकिस्तानी गेंदबाज़ हैरिस रउफ के बीच बहस भी देखने को मिली।
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाए, जिसमें ओपनर साहिबज़ादा फरहान ने 58 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। जवाब में भारत ने 19वें ओवर में 4 विकेट पर 172 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने 47 और तिलक वर्मा ने 30 रन का योगदान दिया।