न्यूयॉर्क के हडसन नदी में हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोगों की मौत.
न्यूयॉर्क के हडसन नदी में हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोगों की मौत
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में हडसन नदी में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर में एक स्पेनिश पर्यटक परिवार सवार था, जिसमें तीन बच्चे भी शामिल थे। छठा व्यक्ति पायलट था।
न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने जानकारी दी कि यह पांच लोगों का परिवार स्पेन से आया था।
न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। पीड़ितों की पहचान उनके परिवारों को सूचित करने के बाद ही सार्वजनिक की जाएगी।
इस हादसे का एक वीडियो फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हेलीकॉप्टर को आसमान से उल्टा गिरते हुए हडसन नदी में क्रैश होते देखा जा सकता है। हेलीकॉप्टर ने डाउनटाउन स्काईपोर्ट से उड़ान भरी थी।