ईवीएम पर उठे सवाल, सरकार का संसद में जवाब .
ईवीएम पर उठे सवाल, सरकार का संसद में जवाब
हर चुनाव परिणाम के बाद ईवीएम पर सवाल उठाए जाते है हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव परिणाम के बाद भी ईवीएम को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है और ईवीएम को गलत साबित करने पर तुला है इस सबके बीच ईवीएम पर केंद्र सरकार ने लोकसभा में इसकी विस्तार से जानकारी दी।दरअसल ईवीएम से छेड़छाड़ और हैकिंग को रोकने के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से सवाल किया गया था । जिस पर उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के अनुसार, ईवीएम एक स्टैंडअलोन मशीन है। इसमें कोई रेडियो फ्रीक्वेंसी संचार क्षमता नहीं है। यह वायरलेस, ब्लूटूथ और वाई-फाई के माध्यम से संचार नहीं कर सकती है। मेघवाल ने कहा, किसी भी हेरफेर को रोकने के लिए मशीन को इलेक्ट्रॉनिक रूप से संरक्षित किया गया है। इसमें कई तकनीकी सुरक्षा विशेषताएं शामिल हैं।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, सुप्रीम कोर्ट समेत विभिन्न अदालतों पर ईवीएम को लेकर 42 याचिकाएं दायर हैं। अदालतों ने भी माना कि ईवीएम विश्वनीय और छेड़छाड़ रोधी है।