कर्नाटक में सियासी गर्मी तेज: सीएम बदलेंगे? DKS–सिद्धारमैया खेमे में हलचल से अटकलें तेज.
कर्नाटक में सियासी गर्मी तेज: सीएम बदलेंगे? DKS–सिद्धारमैया खेमे में हलचल से अटकलें तेज
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर उठ रही अटकलों पर राज्य के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“जब सिद्धारमैया मुख्यमंत्री हैं, तो इस पर चर्चा क्यों हो रही है? कैबिनेट में कोई भी बदलाव नेतृत्व का फैसला होता है.”

उन्होंने आगे कहा कि 8 दिसंबर से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है और बदलाव या विस्तार प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है।
इस राजनीतिक हलचल को तब और बढ़ावा मिला जब डीके शिवकुमार के खेमे की गतिविधियों पर तंज कसते हुए कर्नाटक बीजेपी ने एक एआई-जेनरेटेड वीडियो साझा किया, जिसमें DKS ऑनलाइन ‘सीएम की कुर्सी’ खोजते दिखते हैं—और स्क्रीन पर “Out of Stock” लिखा आता है।

इसी बीच, डीके शिवकुमार ने एक्स पर लिखा —
“हमें अपनी अंतरात्मा के अनुसार काम करना चाहिए.”
दो दिन पहले एनडीए सहयोगी जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने संकेत दिया था कि राज्य में कुछ “विस्फोटक राजनीतिक घटनाक्रम” हो सकते हैं और दावा किया कि डीके शिवकुमार बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से संपर्क में हैं।
इस आरोप पर पलटवार करते हुए डीके शिवकुमार बोले—
“मैं कुमारस्वामी को चुनौती देता हूं कि वो साबित करें कि मैं अमित शाह के संपर्क में हूं।
अगर वो साबित कर दें, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा.”